Home » Chandigarh » सविता भट्टी बनी स्वच्छता मिशन की अम्बेसडर

सविता भट्टी बनी स्वच्छता मिशन की अम्बेसडर

चंडीगढ़ नगर निगम ने प्रसिद्ध थियेटर आर्टिस्ट व हास्य कलाकार स्व. जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी को स्वच्छ भारत मिशन के लिए अपना ब्रैंड अम्बैसडर बनाया है। आज निगम भवन में निगमायुक्त बी. पुरुषार्थ ने उन्हें इस संबंध में पत्र भी सौंपा।

ब्रैंड अम्बैसडर बनने के बाद सविता भट्टी ने कहा कि चंडीगढ़ उनका घर है व घर के किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम के साथ उन्हें जोड़ा जा रहा है, इससे बड़ा उनका कोई सम्मान नहीं हो सकता। भट्टी का कहना था कि आजादी के सत्तर वर्षों बाद भी देश को साफ करने की बातें हो रही, यह विडम्बना है। उनका कहना था कि वह नानसेंस क्लब के माध्यम से विभिन्न विषयों पर समाज को जागरुक करते रहते हैं। उनका कहना था कि लोगों को जागरुक करने के लिए वह निगम के साथ फील्ड में भी काम करेंगी। वे इस महत्वपूर्ण टीम का हिस्सा हैं व हमें यह जंग जीतनी है।