सेक्टर-32डी की महिला घर के बाहर ही सैर कर रही थी कि अचानक अज्ञात एक्टिवा सवार युवकों ने पहले बुजुर्ग महिला को आवाज़ लगाई। महिला उनकी तरफ देखने के लिए मुड़ी तो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से ढाई तोले सोने की चैन छीन कर फरार हो गए। बुजुर्ग महिमा (देवकी शर्मा) ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा करने की कोशिश की। तब तक चोर वहां से फरार हो चुके थे।
देवकी शर्मा के परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को ढूंढने में लगी है।

