भिवानी का एक बहुत ही बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। करीब दो साल से लोगों को बेवकूफ बनाकर करीब 10 करोड़ रूपये की ठगी कर चुके दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान हिसार के रहने वाले हरीशपाल नेगी और बरवाला के रहने वाले राजेश भारद्वाज के रूप में हुई।
मामले की पुरी जानकारी: दरअसल मामले की रिपोर्ट पुलिस में अप्रैल 2019 को करवाई गई थी। जिसमें 6 लोगों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके साथ एक कंंपनी के द्वारा ठगी की गई। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और दो आरोपियों को पकड़ लिया। जिसे न्यायिक हिरासत के बाद चार दिन के पुसिल रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस को इस मामले में पूरा गिरोह होने का शक है। जिसके लिए पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

शिकायतकर्ताओंं ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने फ़र्ज़ी कंपनी खोल रखी थी। जिसमें वह लोगों को पैसा इन्वेस्ट करने का लालच देकर मोटा ब्याज देने का लालच देते थे। आरोपियों ने कई लोगों को फंसा कर उनके बैंक खाते खुलवाये। भिवानी के हज़ारों लोगों ने यहां करोड़ो रूपये इन्वेस्ट किए थे जो कि लगभग 10 करोड़ रूपयेथे। साथ ही आरोपियों ने भिवानी, शाहबाद और चण्ड़ीगढ़ में 20 करोड़ रूपये की सम्पत्ति बेची थी। जिसके बाद अचानक उन्होंने कंपनी को बंद कर दिया साथ ही अपने फोन भी बंद कर वहां से फरार हो गए। लोग उन्हें पैसे वासिप लेने के लिए ढूंढते रहे और न मिलने पर पुलिस को शिकायत दी।
