Home » Others » बीयर कंपनी द्वारा पुलिस सम्मान कार्यक्रम रद्द हुआ

बीयर कंपनी द्वारा पुलिस सम्मान कार्यक्रम रद्द हुआ

चण्डीगढ़। 29 फरवरी को एक बीयर कंपनी द्वारा चण्डीगढ़ पुलिस को सम्मानित करने के लिए अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जाना था। लेकिन किसी बीयर कंपनी द्वारा शहर की पुलिस को सम्मानित करने पर सोशल मीडिया पर काफी आपत्ती जताई जा रही थी।

इस समारोह के लिए शहर में जगह-जगह फ्री में होर्डिंग्स भी लगा दिए थे। पिछले एक सप्ताह से शहर में मंजूरी के बिना होर्डिंग्स बोर्ड लगे हुए थे। जिससे बीयर कंपनी शहर में जगह-जगह चंडीगढ़ पुलिस के नाम और लॉगो के साथ अपनी कंपनी की ब्राडिंग कर रही थी।

Read More: आज से हुआ रोज़ फेस्टिवल का आगाज

यहां तक कि इस कार्यक्रम के शहर भर में अधिकारियों और प्रतिष्ठित लोगों को निमंत्रण कार्ड भी बांट दिए गए थे। प्रसासन की बिना मंजूरी के शहर में इस तरह से होर्डिंग्स बोर्ड नहीं लगाए जा सकते हैं। जिसके लिए एडवाईज़र मनोज पारिदा द्वारा जांच करने के आदेश जारी कर दिये गए है।

शहर में जगह-जगह चण्डीगढ़ पुलिस व बीयर कंपनी के लॉगो को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की जाने लगी। साथ ही कई सामाजिक संगठनों ने भी इस तरह के अवॉर्ड समारोह पर आपत्ती जताई। उनका कहना था कि इससे शहर में नशे का प्रमोशन होगा।

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के आदेश पर अवॉर्ड समारोह हुआ रद्द

मामले की खबर जब प्रशासक तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत इस अवॉर्ड समारोह को रद्द करवाने के आदेश दे दिये। यह फैसला प्रशासक के आदेश पर DGP की ओर से लिया गया है। जिसके बाद पुलिस विभाग के PRO विभाग ने मैसेज जारी करते हुए कहा कि प्रशासनिक कारणों से कार्यक्रम को स्थगित किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कार्यक्रम को रद्द होने की बात नहीं कहीं लेकिन कार्यक्रम की कोई अगली तारीक भी बताई गई।