Home » PassengerTrain » हरयाणा में 60% कोरोना पॉजिटिव मामलों में हुई रिकवरी

हरयाणा में 60% कोरोना पॉजिटिव मामलों में हुई रिकवरी

हरियाणा प्रदेश में कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में बड़ी राहत की बात आई सामने है। हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी 60% रिकवरी हो चुकी है। कुल कोरोना संक्रमित मरीजों में से 162 मरीज ठीक व स्वस्थ होकर घर वापिस लौट चुके है।

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों में 60% की रिकवरी दर है। जबकि पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिव मामलों के सामने आने की दर 1.65% बनी हुई है। अभी भी एहतियातन 16,048 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। अभी तक प्रदेश में कुल 33,107 लोगों को मेडिकल सर्विस के दायरे में रखा था। इनमें से 17,059 लोगों का चिकित्सा निगरानी पीरियड पूरा हो चुका है। बाकी लोगों पर स्वास्थ्य महकमे की निगरानी अभी बनी हुई है।

उधर अभी तक प्रदेश में कुल 1,738 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। कुल 17,171 लोगों के सैंपल में से 15,178 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। प्रदेश में इस समय 105 कोरोना पॉजिटिव सक्रिय मामले हैं जिनका इलाज चल रहा है। टेस्टिंग दर यदि देखें तो हरियाणा में 10 लाख लोगों पर 677 संदिग्ध लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। अभी तक 162 मरीज ठीक हो चुके हैं।