Home » PassengerTrain » चंडीगढ़ में मिले 5 और पॉजिटिव, अब संख्या पहुँचीं 45

चंडीगढ़ में मिले 5 और पॉजिटिव, अब संख्या पहुँचीं 45

चंडीगढ़: शहर में अब कोरोना वायरस की रफ्तार बेहद डरावनी सी लग रही है खबर आ रही है कि कोरोना के 5 मरीज और मिले हैं जिसके साथ अब कोरोना केसों की संख्या शहर में 45 हो गई है।आपको बता दे कि सोमवार यानी आज सुबह ही कोरोना के 4 मरीज मिले थे। जिन में से दो GMCH-32 के डॉक्टर थे।

वहीं अब शाम होते होते 5 और नए मरीजों का मिलना कुछ अच्छा संकेत नहीं है। बीते रविवार को 6 और उसी के अगले दिन 9 मरीजों का मिलना चंडीगढ़ प्रशासन में हड़कंप की स्थिति पैदा कर देने वाला है। पाँचो कोरोना पॉजिटीव बापूधाम कॉलोनी युवक के संपर्क बताये जा रहे है।

चंडीगढ़ में एक दिन में कोरोना मरीजों के मिलने की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही अब ट्राईसिटी में संक्रमितों की कुल संख्या 126 हो गई हैं। इसमें 63 मरीज मोहाली, 45 चंडीगढ़ जबकि 18 पंचकूला से हैं।

चंडीगढ़ का कोरोना डाटा एक नजर में…

कुल केस -45

ठीक हुए -17

अब एक्टिव केस- 28