Home » Others » चंडीगढ़ में 14 और कोरोना पॉजिटिव केस, संख्या बढ़कर 73 हो गई

चंडीगढ़ में 14 और कोरोना पॉजिटिव केस, संख्या बढ़कर 73 हो गई

चंडीगढ़। शहर में 14 और व्यक्तियों का बुधवार को कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद चंडीगढ़ में मामलों की कुल संख्या 73 हो गई है। शहर का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र सेक्टर 26 बापू धाम कॉलोनी से 8 मामले सामने आये है।

सेक्टर 52 से 2 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके अलावा, सेक्टर 38 के निवासी 85 वर्षीय महिला, और सेक्टर 32-सी निवासी, जीएमसीएच -32 के 38 वर्षीय पुरुष कर्मचारी भी कोरोनो पॉजिटिव पाए गए है।

सेक्टर 38 की महिला के पॉजिटिव आने के बाद अधिकारियों द्वारा कुल 30-35 घरों को क्वारंटाइन किया गया है। महिला ने हालही में दो बार GMCH -16 का दौरा किया था और एक दूधवाले और एक सब्जी विक्रेता के संपर्क में भी आयी थी। केवल बापू धाम कॉलोनी में अब तक 22 कोरोनो पॉजिटिव मामले सामने आये हैं, जो शहर में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है।

इसके बाद 14 कोरोना पॉजिटिव मामलों के साथ सेक्टर 30-B EWS कॉलोनी है। दोनों क्षेत्रों को पहले ही स्थानीय पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।