Home » Others » केंद्र सरकार द्वारा जारी की सूची में चण्डीगढ़ फिर से ‘रेड जोन’ घोषित

केंद्र सरकार द्वारा जारी की सूची में चण्डीगढ़ फिर से ‘रेड जोन’ घोषित

चण्डीगढ़। पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार कोरोना के केस काफी तेज गति से बढ़ते चले जा रहे है। जिसके चलते चण्डीगढ़ को एक बार फिर से ‘रेड जोन’  घोषित कर दिया गया है।

चण्डीगढ़ एडवाइजर ने ट्वीट पर जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ को फिर से ‘रेड जोन’ में डाला गया है। 14 दिन की निगरानी के बाद गुरुवार को केंद्र सरकार ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची जारी की है।

जोकि की शहरवासियों के लिए चिंताजनक है। इससे पहले 15 अपै्रल को शहर को ‘रेड जोन’ में डाला गया था लेकिन इन 14 दिनों में हालात सुधरने की बजाए और बिगड़ गए है। जिस कारण फिर से शहर को रेड जोन घोषित कर दिया गया है।

इसके बाद अब केंद्र सरकार रोजाना शहर की स्थिति पर निगरानी करेगी और अगर अगले 14 दिन तक कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आएगा तो शहर को ‘ऑरेंज जोन’ घोषित किया जाएगा। इसके बाद 14 दिन तक फिर नजर रखी जाएगी और उसमें भी कोई नया केस नहीं आता है तो शहर को ‘ग्रीन जोन’ घोषित कर दिया जाएगा।

PGI ने गुरुवार को एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया

चंडीगढ़ में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए PGI ने गुरुवार को एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर 0172-2755444 पर सुबह 09 से शाम 05 बजे तक कोरोना से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही इससे संबंधित सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे।

इस पर कॉल कर कोरोना टेस्ट सेंटरों के नाम व उससे जुड़ी जानकारी के साथ ही पीजीआई की ओर से चलाए जा रहे टेलीमेडिसिन सेवा और फॉलोअप के संदर्भ में सूचना प्राप्त की जा सकती है।