सांसद किरण खेर तथा शहर की कई संस्थाओं द्वारा लॉक डाउन में भारी छूट के विरोध के बाद प्रशासन फैसला वापस लिया। सोशल मीडिया पर विरोध के बाद शहर में छूट देने के फैसले को प्रशासन ने वापस ले लिया गया है। सोमवार को होम मिनिस्ट्री के आदेशों पर दोबारा फैसला लिया जाएगा।

बता दे कि, शनिवार शाम को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने 3 मई के बाद से कर्फ्यू को हटाने का निर्णय लिया था। हालांकि लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह ;17 मई तकद्ध बढ़ा दी गई है। कर्फ्यू खुलने के बाद प्रशासन ने शहर वासियो को राहत देने के लिए देने के लिए सुबह 7 से शाम 7 बजे तक सेक्टर के बाजार खोलने का निर्णय लिया था। जिसका सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया गया। इसी तरह निजी वाहनों को बिना पास के सुबह 7 से शाम 7 बजे के बीच चलाने की भी छूट दे दी गयी थी।