Home » PassengerTrain » हरियाणा में COVID-19 के सर्वाधिक 94 नए मरीज मिले

हरियाणा में COVID-19 के सर्वाधिक 94 नए मरीज मिले

हरियाणा के 14 जिलों में COVID-19 के एक साथ 94 नए मरीज मिले हैं। जोकि एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा मरीज है। अम्बाला में एक सेना का जवान, रेवाड़ी के कोसली थाने में एक पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिला है। गुरुग्राम 33, फरीदाबाद 22, महेंद्रगढ़ 12, पानीपत 5, अंबाला 5, करनाल 3, कुरुक्षेत्र 3, भिवानी 3, हिसार 2, रेवाड़ी 2, पलवल 2, नूह 1 और सिरसा में 1 मामले सामने आए हैं।
हरयाणा में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1316 पर पहुंच गई है। इनमें से 317 (24.14%) मरीज अकेले गुड़गांव में मिले हैं। वहीं, 24 घंटे में 22 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 824 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 18 लोगों की मौत हुई है। अब प्रदेश में फिलहाल 474 एक्टिव केस हैं।

जितनी अधिक छूट, उतना अधिक संक्रमण
हरयाणा में लॉकडाउन-4 में 9 दिन में ही 417 नए मरीज मिल चुके हैं। इससे पहले, लॉकडाउन-3 के 14 दिनों में 468 मरीज मिले थे। यानी जैसे-जैसे छूट मिल रही है, वैसे ही कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। लोगो को यह समझना होगा की लॉकडाउन में छूट दी गयी है, कोई ऑफर नहीं। लॉकडाउन का मतलब है कि कम से कम लोगों को घर से बाहर आना पड़े। जब लोग बाहर निकलें भी तो वह जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए हो। कोरोना का संक्रमण भी उतना ही कम फैलेगा, जितना लोग घर मे ही रहें। अगर काम के लिए बहार निकलना भी है तो पूरी एहतियात बरते। मास्क और ग्लव्स जरूर पहने, समय समय पर हाथो को सनेटाइज़ करते रहे।

2 हफ्ते के लिए बढ़ सकता है लॉकडाउन
देश में एक बार फिर लॉकडाउन बढ सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि Lockdown 4.0 आ सकता है। लॉकडाउन 5.0 दो हफ्तों को हो सकता है। लॉकडाउन के अगले दौर में भी 11 शहरों यानि दिल्ली, मुंबई, थाणे, पुणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता में छूट की कोई संभावना नहीं है। देश के 70 फीसदी मामले इन्हीं 11 शहरों में है। सरकार अब धार्मिक स्थलों को कुछ शर्तों के साथ खोलने के हक में हैं। लेकिन स्कूल कॉलेज और मॉल को अभी इजाजत नहीं मिलेगी।