Home » PassengerTrain » रेड जोन फरीदाबाद में COVID-19 के सामने आये 13 नए मामले

रेड जोन फरीदाबाद में COVID-19 के सामने आये 13 नए मामले

फरीदाबाद मे लगातार कोरोना का कहर जारी है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलो की संख्या 500 के करीब पहुँच गयी है। पिछले 12 घंटे में COVID-19 के 13 नए मामले सामने आये है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन मे 13 और नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मामलो की कुल संख्या बढ़कर 498 पहुँच गयी है। जिसमे से 169 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा चूका है और 10 की मृत्यु भी हो चुकी है। अब 204 मरीज अस्पताल में भर्ती है और 115 मरीजों को होम कोरंटीन में रखा गया है।