हरियाणा। अंबाला में हाॅस्पिटल में एडमिट एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने बाथरूम में जाकर फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद हाॅस्पिटल में हड़कंप मच गया। मृतक कोरोना पाॅजिटिव था, इसलिए उसे इलाज के लिए अंबाला के मुलाना में कोरोना के लिए बनाए गए कोविड-19 हाॅस्पिटल में रखा गया था।

Read More: भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मृतक यमुनानगर का रहने वाला था, जिसकी उम्र 52 साल थी। फांसी लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने और मृतक द्वारा सुसाइड करने के कारणों के बारे में पता लगा रही है।