Home » PassengerTrain » पंचकूला में एक साथ COVID-19 के 23 मामले आये सामने

पंचकूला में एक साथ COVID-19 के 23 मामले आये सामने

पंचकूला में वीरवार को कोरोना वायरस के एक साथ 23 मामले सामने आये। कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों में तीन सिविल हॉस्पिटल में काम कर रहे कर्मचारी भी हैं, जो बुधवार को पॉजिटिव आए थे। जिसके बाद पंचकूला में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 109 पहुँच गयी है। जिसमे से 72 पंचकूला के हैं, बाकी बाहर के हैं।

सबसे ज्यादा मरीज कालका और पिंजरे में पाए गए है। यहाँ से कुल 12 मरीज सामने आये है। पंचकूला सेक्टर-9 से दो मामले, सेक्टर- 6, 7, 16 और 26 से एक-एक मामला सामने आया है।

हरियाणा के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर मूलचंद शर्मा का ड्राइवर अमर सिंह भी कोरोना पॉजिटिव आया गया है। उसे सेक्टर-6 के सिविल हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग अमर से उसकी ट्रैवल हिस्ट्री पूछ रही है।

पंचकूला में मिले कोरोना मामलो की सूचि

  • पंचकूला सेक्टर-26 से 41 साल का रामेश्वर
  • सेक्टर-9 से मनोरंजन मिश्रा और उसका बेटा 7 साल का बेटा विश्वास
  • सेक्टर-7 से 41 साल का अमर
  • अभयपुर से 42 साल का बिंदा
  • सेक्टर-16 के बुढ़नपुर की 31 साल की प्रीति, 7 महीने की है प्रेग्नेंट
  • बुढ़नपुर से 28 साल का मोहम्मद इस्तबाल
  • रायपुररानी का 20 साल का गोपाल
  • पिंजौर से 52 साल का
  • शकील अहमद
  • पिंजौर से 42 साल का सलमान
  • पिंजौर से 17 साल का साहिल