Home » PassengerTrain » 1 महिने के बच्ची कोरोना पाॅजिटिव

1 महिने के बच्ची कोरोना पाॅजिटिव

चण्डीगढ़। शुक्रवार को भी शहर में 13 कोरोना पाॅजिटिव मामलें पाए गए। जिनमें 1 महीने की बच्ची भी शामिल है। सेक्टर-55 में एक ही परिवार के 4 लोगों में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया। जिसमें एक महीने की बच्ची, और 29 साल की मांए 64 और 82 साल की दो महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव पाई गई।

शहर के अलग-अलग जगाहों से कुल 13 लोग संक्रमित मिले। जिनमें पीजीआई की एक महिला कर्मचारी में भी कोरेाना पाॅजिटिव पाया गया। जिससे स्टाफ के अन्य लोगों में कोरोना का खौफ पैदा हो गया।

नए पॉजिटिव केसों में पीजीआई की 58 साल की महिला कर्मचारी भी शामिल है। वह अपने परिवार के ही संक्रमित सदस्य के संपर्क में आकर कोरोना की चपेट में आई है। वहीं मनीमाजरा में 60 साल के शख्स और 30 साल की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। खुड्डा लाहैरा में 24 साल का व्यक्ति और सेक्टर0-21 में 76 साल के पुलिस की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस परिवार के छह मेंबरों के सैंपल लिए गए हैं।

वहीं रामदरबार में पॉजिटिव मिले 34 साल के व्यक्ति के परिवार के 4 मेंबर्स में मामूली लक्षण पाए गए हैं। शुक्रवार को जो 13 मरीज मिलेए वे अपने.अपने परिवार के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। वहीं 5 मरीज जो सेक्टर-44 और 52 से पॉजिटिव आएए उन्हें हेल्थ डिपार्टमेंट ने बुलेटिन में शामिल नहीं किया। 43 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।