चण्डीगढ़। गर्मी व उमस से शहरवासियों को थोड़ी राहत महसूस हुई। शुक्रवार रात को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई। सुबह भी बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहावना रहा।

मौसम विभाग की माने तो शाम तक फिर से अच्छी बारिश होने के आसार है। हालांकि की सुबह के समय बादल छाए रहने के बाद दिन में धूप निकल आई लेकिन शाम तक मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है।
मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले दो से तीन दिन शहर में बारिश होने के आसार बन रहे है।