वर्तमान समय में लोगों का मंहगी चीजों को खरीदने का क्रेज़ आमतौर पर देखा जा सकता है। अब तक आपने कई ऐसी एक्सपेंसिव चिजों में के बारे में सुना भी होगा जैसे दुनिया के सबसे महंगी कारें, रिर्जोट्ज, हाथ में पहनने वाली घड़ियां, शराब, व महंगे घर आदि जैसे और भी कई चीजें जो मंहगी कीमत के चर्चा में आ ही जाती है।

लेकिन क्या पेन जैसी मामूली चीज की कीमत भी इतनी ज्यादा हो सकती है कि कीमत सुनकर होश उड़ जाए? जी हां हो सकती है। दुनिया में ऐसे पेन भी है, जिनकी किमत किसी भी महंगें मोबाइल फोन, महंगी कार व एक घर की कीमत से भी कहीं ज्यादा है।
इस पेन का नाम है ‘फुल्गोर नॉकटर्नस’ (Fulgor Nocturnus) पेन। फुल्गोर नॉकटर्नस पेन दुनिया का सबसे मंहगा पेन है। इसे निबाल्दी नाम की एक कंपनी ने बनाया है। इस पेन की खास बात यह है कि इसे लगभग 945 काले हीरे व 123 रूबी लगाकर बनाया गया है। इस पेन की कीमत 8 मिलियन डॉलर है। यानि यदि इसकी कीमत इंडियन करंसी में देखी जाए तो ये पेन करीब 60 करोड़ रुपये का है।
कुछ लोग जो अपने पास खास तरह का पेन रखने की चाह रखते है या फिर बेहतरीन पेन का कलेक्शन करते है। उन लोगों में इस खुबसूरत पेन को खरीदने की चाह जरूर होती होगी। लेकिन फुल्गोर नॉकटर्नस पेन की कीमत अदा कर पाना एक सपने के जैसा है। इसे पेन कहने से बेहतर होगा कि इसे आभूषण कहा जाए।