चण्डीगढ़। शहर की पहली महिला SSP निलांबरी जगदाले को उनका कार्यकाल पूरा हुआ। अब उनकी जगह पर SP सिटी विनीत कुमार को चार्ज दिया गया है। निलांबरी जगदाले ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए शहर की पुलिस व शहरवासियों के प्रति आभार प्रकट किया।

पुलिस लाईन में DGP संजय बेनीवाल समेत कई अधिकारियों ने आज उन्हें फेयरवेल दी। SSP निलांबरी जगदाले इस दौरान भावुक नजर आई। शहर में SSP के पद पर तैनात होने वाली वह पहली महिला पुलिस अफसर थी।
SSP निलांबरी जगदाले ने कार्यकाल के दौरान शहर की कानून व्यवस्था को बखूबी बनाए रखा और शहरवासियों को आने वाली दिक्कतों को हल किया। उन्होंने कई ब्लाइंड केसेस की गुत्थी सुलझाई, ड्रग तस्करों, सट्टेबाजों और शातिर अपराधियों पर लगाम कसी। कोरोना काल के दौरान भी शहर में लगे लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान निलांबरी ने निचले स्तर तक स्वयं लोगों को सहायता पहुंचाई। उन्होंने खाने के अलावा राशन,मास्क, सैनिटाइजर,सेनिटरी पैड्स,मेडिसन आदि बांटी।
अब उन्हें शहर को छोडक़र जाना होगा लेकिन जाते-जाते उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपने सह कर्मी व शहरवासियों के लिए एक भावुक संदेश देते हुए कहा कि वह चण्डीगढ़ को कभी भुला नहीं पाएंगी। सिटी ब्यूटीफुल हमेशा उनके दिल में रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें शहर की सेवा करने का दौबारा कभी मौका मिला तो वह यहां वापिस जरूर आना चाहेंगी।