पंजाब। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। सोमवार को सीएम ने पंजाब में लगे वीकेंड लॉकडाउन में छूट दी है। अब पंजाब में शनिवार को भी सभी दुकाने खुल सकेंगी। पहले पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था, जिसके चलते शनिवार व रविवार को पंजाब सभी दुकानों को पूरी तरह से बंद रखने का आदेश दिया गया था।

लेकिन अब शनिवार को पंजाब में सभी दुकाने खुल सकेगी। जिससे व्यापारियों को उनके व्यापार में हो रहे नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकेगा।
7 के बजाए अब 9 बजे तक खुलेंगी दुकाने
साथ ही पहले पंजाब में सभी दुकाने शाम के 7 बजे ही बंद करने का आदेश दिया गया था। लेकिन अब इस समय अवधि को बढ़ाकर 9 बजे तक कर दिया गया है। जिसके बाद दुकानदार अपनी दुकानों को रात के 9 बजे तक खोल सकेंगें। इसके बाद रात के 9:30 से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
Read More: Raymond सेक्टर-14 पंचकूला के साथ ज़रूरतमंदो को करें कपडे दान और साथ ही पाएं ₹1200 का फ्री आफर
होटलों और रेस्टोरेंट को भी सातों दिन, जिनमें रविवार भी शामिल है, रात 9 बजे तक खुले रखने की इजाजत दे दी गई है। रात 9 बजे के बाद खाने की होम डिलिवरी की इजाजत होगी। यह भी फैसला किया गया है कि मोहाली में गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोले जाने का समय चंडीगढ़ और पंचकूला के साथ जोड़ा जाए।
Note: Picture is just for representative purpose