चण्डीगढ़। कोरोना महामारी के कारण अब तक दूसरे राज्यों ने आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा था। इस आदेश को वापिस ले लिया गया है। जिसके बाद अब शहर आने वाले लोगों को इससे राहत मिलेगी। अब दूसरे राज्यों से चण्डीगढ़ आने पर लोगों को 14 दिन के लिए क्वरंटीन नहीं किया जाएगा।

शुक्रवार को हुई बैठक में चण्डीगढ़ एडवाइजर मनोज परिदा ने इस निमय को खत्म करने का आदेश जारी किया। चण्डीगढ़ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के कारण यूटी प्रशासन द्वारा कुछ महीने पहले ये फैसला लिया गया था। दरअसल जून में महीने में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज बढऩे का कारण दूसरे राज्यों ने आने वाले लोग थे।
जिनके कोरोना संक्रमितो होने के कारण उनके परिवार के सदस्या भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद शहर में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ी थी। तब प्रशासन को दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को हॉम क्वारंटीन पर रहने का आदेश दिया गया था।