जिस खुशखबरी का सभी को इंतज़ार था बड़ी देर से इंतज़ार था वो आगयी है। विरूष्का के घर नन्ही सी गुड़िया ने जनम लिया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी पुष्टि की है। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर खुशी जाहिर करते हुए बेहद भावुक लफ्जों में लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।

View this post on Instagram
विराट ने लिखा की “हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय सबको थोड़ी प्राइवसी की जरूरत है।”
अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ है। कोहली और अनुष्का की शादी नवंबर 2018 में हुई थी। 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की थी।