Home » Others » 1 मिनट तक हॉर्न बजा करेंगे चक्का जाम का समर्थन

1 मिनट तक हॉर्न बजा करेंगे चक्का जाम का समर्थन

  • हरियाणा और पंजाब में सफर में निकलने से पहले चक्का जाम बारें जानें

आज आपको सफर पर निकलना है तो दोबारा सोच लें। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध- प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं आज हरियाणा सहित देश के कुछ राज्यों में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। इस दौरान हजारों की संख्या में किसान सडक़ पर उतरेंगे और नए कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध कराएंगे।
जानकारी के मुताबिक, किसान आज हरियाणा में सडक़ों पर गाडियों को रोकेंगे और एक मिनट तक हॉर्न भी बजाएंगे। वहीं आंदोलनकारी किसान नेता राकेश टिकैत ने जानकारी दी है कि यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली में चक्का जाम नहीं होगा।

हरियाणा में कहां रहेंगा बंद…

हरियाणा में 140 से अधिक स्थानों पर आंदोलनकारी किसान स्टेट और नेशनल हाईवे जाम करने की तैयारी में हैं। इससे निपटने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों में पुलिसिया एवं प्रशासनिक व्यवस्था को पुख्ता किए जाने का दावा किया गया है ताकि विधि-व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी न आए।
हरियाणा के सभी जिलों की पुलिस अलर्ट है। शनिवार को कोई भी पुलिस कर्मी अवकाश पर नहीं होगा। जो लोग पहले से अवकाश पर चल रहे हैं, उन्हें भी ड्यूटी पर वापस आने निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा पुलिस महानिदेशक तथा एडीजीपी (कानून व्यवस्था) ने प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।
किसान नेताओं ने बताया कि जाम लगाने के दौरान एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को रोका नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई बीमार व्यक्ति निजी वाहन से जा रहा होगा, तो उसे भी निकलने दिया जाएगा।

पंजाब में कहां रहेंगा ज्यादा असर….

पंजाब में भारतीय किसान यूनियन की अपील पर आज किसान चक्का जाम करेंगे। किसान राज्यभर में नेशनल और स्टेट हाईवे जाम करेंगे। राज्य में करीब 70 से ज्यादा स्थानों पर किसान दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक तीन घंटे के लिए हाईवे रोकेंगे।

भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रदेश सचिव शिंगारा सिंह मान के अनुसार आज चक्का जाम शांतिपूर्ण रहेगा। किसानों से अपील की गई है कि एंबुलेंस आदि को न रोका जाए। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।