Home » Videos » विवाद -दिल्ली में फिर सपना चौधरी के नाम एफआईआर दर्ज

विवाद -दिल्ली में फिर सपना चौधरी के नाम एफआईआर दर्ज

  • सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ी, फिर एफआईआर दर्ज

हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी का नाम अब फिर विवादों में आ गया हैं। उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है। सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार मामला धोखाधड़ी का बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस सपना को पूछताछ के लिए बुला सकती है। वहीं मामले की जानकारी मीडिया को नहीं दी जा रही है। लेकिन इतना तय है कि सपना चौधरी की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

गौर हो कि सपना चौधरी पिछले साल 24 जनवरी को हरियाणवी सिंगर और मॉडल वीर साहू के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी के बारे में खुलासा तब हुआ जब उन्होंने प्रेंगनेसी की बात सोशल मीडिया पर दी थी इसके बाद सपना कई दिन तक सुर्खियों में रहीं। बीते साल अक्टूबर में मां बनने के बाद से सपना चौधरी फिर से म्युजिक की दुनिया में एक्टिव हो गई हैं और अब तक एक के बाद 5 गाने रिलीज हो चुके हैं। यही नहीं सपना चौधरी ने एक बार फिर से स्टेज परफॉर्मेंस देना भी शुरू कर दिया है।