Home » Lifestyle » PTC म्यूजिक अवॉर्डी अतुल शर्मा को मिली नई जिम्मेवारी

PTC म्यूजिक अवॉर्डी अतुल शर्मा को मिली नई जिम्मेवारी

  • चंडीगढ़ के फेमस म्युजिक कंपोजर बनें संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन

चंडीगढ़ के अतुल शर्मा को नौ महीने के बाद संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन पद पर चुना गया हैं। यह पद कमल अरोड़ा के सेवानिवृत होने के बाद मिला है। कमल अरोड़ा की गैरहाजिरी में सचिव बलकार सिद्धू अकादमी का कार्यभार संभाल रहे थे।

अतुल शर्मा वॉयस ऑफ पंजाब टीवी शो में लंबे समय तक जज बने रहे हैं। अतुल शर्मा अब तक पांच हजार से ज्यादा म्यूजिक एलबम, पंजाबी और हिंदी फिल्मों में भी म्यूजिक दे चुके हैं।

हरजीत हरमन के म्युजिक से मिला पीटीसी अवॉर्ड

अतुल शर्मा को पंजाबी सिंगर हरजीत हरमन द्वारा गाए गए गीत यारी यारां दी किते अजमां लेंई मितरां दा नां चलदा के लिए पीटीसी म्यूजिक अवॉर्ड मिल चुका है। अतुल 90 के दशक में सभी पंजाबी सिंगरों के साथ काम कर चुके हैं। इसके बाद कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में एल्बम निकाल चुके हैं।

चंडीगढ़ नगर निगम के लिए वीडियों

अतुल शर्मा ने पंजाबी और हिंदी फिल्मों और गानों में म्यूजिक देने के साथ-साथ हाल ही में चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेच्छ 2021 के लिए सुंदर यह शहर हमारा को भी लिखा और कंपोज किया है।