Home » Others » चंडीगढ़ में कोरोना का ग्राफ नेशनल एवरेज से ज्यादा

चंडीगढ़ में कोरोना का ग्राफ नेशनल एवरेज से ज्यादा

  • फिर बड़ा चंडीगढ़ में कोरोना का संक्रमण, नेशनल एवरेज से जायदा हुआ पॉजिटिव रेट

जनवरी में चंडीगढ़ सिटी में पॉजिटिविटी रेट गिरकर 1 फीसदी से भी कम रह गया था, लेकिन रविवार को हेल्थ मिनिस्ट्री ने रिपोर्ट जारी कर बताया है कि चंडीगढ अब उन पांच राज्यों में शामिल हुआ है, जहां कोरोना सकं्रमण के मामले फिर से बढ़ रहा है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि सिटी में संक्रमण का वीकली ग्राफ नेशनल एवरेज से बढ़ गया है। मिनिस्ट्री ने चंडीगढ को वार्न किया है कि जल्द से जल्द सावधानी बरती जाएं।

कितना है नेशनल पॉजिटिविटी रेट 1.79 फीसदी

देश में पॉजिटिविटी रेट 1.79 फीसदी है, जबकि चंडीगढ का वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.80 हो गया है। नेशनल एवरेज से पॉजिटिविटी रेट बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन पिछले एक हफ्ते से चंडीगढ में केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

मास्क नहीं लगा रहे लोग

चंडीगढ में चार फरवरी को पॉजिटिविटी रेट 0.4 फीसदी रह गया था। लेकिन अब लोगों ने एहतियात बरतनी कम कर दी है। देखा जाएं तो अब न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न दूरी का ख्याल रख रहे हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी टेस्टिंग कम कर दी है।

स्टेट में कोरोना पॉजिटिविटी रेट

वहीं महाराष्ट्र 8.10, केरल 7.90, आंध्रप्रदेश 3.30, गोवा 3.00 की रेट नोट की गई हैं।

एक हफ्ते का चंडीगढ़ का स्टेटस…

15 फरवरी 26 केस, 16 फरवरी 29 केस, 17 फरवरी 27 केस, 18 फरवरी 30 केस, 19 फरवरी 19 केस, 20 फरवरी 26 केस, 21 फरवरी 28 केस दर्ज किए गए हैं।

पांच काम जो है जरूरी…

  1. आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
  2. रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद अगर रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उसकी पुष्टि आरटीपीसीआर टेस्ट से की जाए। रैपिड एंटीजन की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे इग्नोर न किया जाए।
  3. जिन जगहों से ज्यादा केस आ रहे हैं, उन पर पैनी नजर रखी जाए। जरूरत पडऩे पर कंटेनमेंट जोन भी बनाएं जाएं।
  4. जिनोम सीक्वेंसिंग के बाद टेस्टिंग के जरिए म्यूटेंट स्ट्रेन पर लगातार निगरानी रखी जाए। बढ़ते मामलों पर भी तेज नजर रखें।
  5. मृत्युदर बढऩे पर क्लीनिकल मैनेजमेंट पर फोकस करें।