मशहूरमशहूर धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह अब हमेशा के लिए शांत हो गए। शुक्रवार देर रात खराब स्वास्थ्य के चलते निधन हो जाने के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ के श्मशान घाट में लाया गया। जहां पूरी क्रिया विधि और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। देखते ही देखते महान मिल्खा सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।

शनिवार को Flying Sikh Milkha Singh अंतिम संस्कार किया गया| अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ के श्मशान घाट में लाया गया| जहां पूरी क्रिया विधि और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ| देखते ही देखते महान मिल्खा सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया pic.twitter.com/rejWE6ba60
— Panchkula Samachar (@pklsamachar) June 19, 2021
मिल्खा सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर जैसी हस्तियां पहुंची हुईं थीं। इसके अलावा मिल्खा की अंतिम विदाई पर उनके कई अपनों और कई अन्य लोगों की मौजूदगी रही। सभी ने नम आंखों और गमगीन दिल से महान शख्सियत मिल्खा सिंह को अंतिम विदाई दी। फिलहाल, मिल्खा सिंह चले गए तो क्या हुआ, वह एक याद के रूप में हमेशा जिन्दा रहेंगें। मिल्खा सिंह का संघर्ष और व्यक्तित्व हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा बनता रहेगा।