कोरोना काल के चलते हिमाचल प्रदेश के मंदिरों को बंद रखा गया था। लेकिन केस घटने के बाद धीरे धीरे अब सभी मंदिरों को खोला जा रहा है। इससे पहले मंदिरों के दर्शनों के लिए समय सुबह 6 से 8 बजे तक तय किया गया था।

इसी बीच खबर सामने आ रही है के हिमाचल के कांगड़ा जिले में अब सुबह 4 से रात 10 बजे तक मंदिर खुले रहेंगे ताकि लोग भगवान के दर्शन कर सके और मंदिरों में भीड़ भाड़ ना हो। कांगड़ा के डीसी डॉ. निपुण जिंदल (DC Nipun Jindal) ने आपदा प्रबंधक के तहत निर्देश भी जारी कर दिए है। इस दौरान लोगों को कुछ नियमों का पालन करना अति आवश्यक होगा।
मास्क पहनना, और एक दूसरे से दुरी बनाए रखना जरुरी है। श्रद्धालुओं को मास्क और हैंड सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो और वह कोरोना से बचे रहे।