पंचकूला में शुक्रवार की सुबह एक शोरूम में भीषण आग लग गयी। आग लगने के कारन शोरूम में पड़ा सारा सामान जलकर रख हो गया। आग पंचकूला सेक्टर-11 के इस.सी.ओ नंबर 19 राघव गिफ्ट स्टोर (Raghav Gift Gallery) में लगी। सुचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां पहुंची। आग बुझाने के कार्य में जुटे दमकल विभाग के कर्मी। अबतक 10 गाड़ियां दमकल विभाग की मौके पर पहुंच चुकी हैं जो आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं।

#Fire: पंचकूला सेक्टर-11 के राघव गिफ्ट शोरूम में लगी आग pic.twitter.com/zBI1uhPGkh
— Panchkula Samachar (@pklsamachar) November 5, 2021
शुर्क्वार सुबह करीब 11 बजे आग लगी। शोरूम में लगी भीषण आग में शोरूम का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। वहीं आग इतनी बेकाबू है कि साथ लगते शोरूम में भी फैल गई। जिस कारन अन्य दुकानों में भी आग फैलने का खतरा बन गया। दमकल विभाग के कर्मी आग को फैलने से रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है।
पिछले दिनों धनतेरस वाले दिन पंचकूला के इंडस्ट्रियलएरिया फेस दो में स्थित वेस्ट वुड फर्नीचर फैक्ट्री में भी अचानक भिषण आग लग गई थी। जिसमे 3 लोगो की मौत भी हो गयी।