Home » Lifestyle » बालीवुड में कपूर परिवार से आई दुखद खबर

बालीवुड में कपूर परिवार से आई दुखद खबर

  • राम तेरी गंगा मैली मुविज के एक्टर राजीव कपूर का निधन

बालीवुड में एक के बाद एक दुखद खबरें आ रही हैं । अब राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर और ऋ षि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार निधन हो गया। राजीव कपूर 58 साल के थे। परिवार के हवाले से बताया जा रहा है कि सुबह हार्ट अटैक पडऩे के बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे, लेकिन वहां पहुंचते ही डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए उनके निधन की खबर को कन्फर्म किया। आपकों बता दें कि राजीव कपूर ने एक जान हैं हम से बतौर एक्टर शुरूआत की थी।

अपने पिता राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी।

इसके बाद वह कुछ खास ही फिल्मों में नजर आए थे। हालांकि उनको अपने भाइयों की तरह फिल्मी दुनिया में उतनी सफलता नहीं मिली। उन्होंने ऋ षि कपूर को लेकर बनने वाली फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का डायरेक्शन भी किया था।