Home » Others » फ्लाइट्स की टिकट हुई मंहगी, जाने अपने रूटस का प्राईस

फ्लाइट्स की टिकट हुई मंहगी, जाने अपने रूटस का प्राईस

  • डोमेस्टिक फ्लाइट के किराए में 30 फीसदी बढ़ौतरी, जाने कारण

आने वाले दिनों में यदि आप भी किसी हवाई यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो जरा इस खबर को जरूर पढ़ लें। अब प्लेन टिकट बुक कराने पर आपको तगड़ा झटका लग सकता है। सरकार ने देश में घरेलू हवाई यात्रा अब महंगी कर दी है। जी हां, सरकार ने हवाई किरायों में प्राइस बैंड को खत्म करने का फैसला ले लिया है।

अब आपको फ्लाइट से यात्रा करने के लिए 30 फीसदी तक अधिक खर्च करना होगा। अलग-अलग रूट्स के लिए न्यूनतम और अधिकतम किराया तय कर दिया है। न्यूनतम किराए में 10 फीसदी तक और अधिकतम किराए में 30 फीसदी तक की बढोतरी कर दी है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि 31 मार्च 2021 तक घरेलू फ्लाइट्स का परिचालन 80 फीसदी क्षमता के साथ होता रहेगा।

किराए बढ़ाने का कारण क्या हैं ?

सरकार ने हवाई यात्रा के किराए का बैंड बढ़ाने के पीछे ये वजह बताई है कि ईंधन की कीमतें काफी अधिक बढ़ चुकी हैं। आखिरी बार पिछले साल मई में किराया तय किया गया था, तब से लेकर अब तक ईंधन की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं।

किस रूट पर कितना होगा किराया ?

40 मिनट वाली उड़ानों का किराया अब आपकों 2,200-7,800 रुपए के बीच देना होगा, जो पहले 2,000-6,000 रुपए था। यानी कि दिल्ली से चंडीगढ़, गोवा से मुंबई, मैंगलोर से बैंगलोर और श्रीनगर से जम्मू की फ्लाइट्स में यह किराया चुकाना होगा।
40-60 मिनट वाली उड़ानों का किराया अब आपको 2,800-9,800 रुपए हो गया है, इससे पहले 2,500-7,500 रुपए था। इसमें अहमदाबाद से भोपाल, लेह से दिल्ली, हैदराबाद से मुंबई और दिल्ली से श्रीनगर जैसी फ्लाइट्स आती हैं।
60-90 मिनट वाली उड़ानों का किराया अब 3,300-11,700 रुपए के बीच देना होगा। इसमें बैंगलोर से मुंबई, कोलकाता से लखनऊ, पटना से दिल्ली और चेन्नई से कोलकाता की फ्लाइट्स में यह कीमत देनी होगी।
90-120 मिनट की उड़ानों का किराया अब आपको 3,900-13,000 रुपये के बीच चुकाना होगा। इसमें दिल्ली से मुंबई, चेन्नई से मुंबई, पोर्ट ब्लेयर से चेन्नई और जयपुर से वाराणसी की फ्लाइट्स आती हैं।
120-150 मिनट वाली उड़ानों का किराया अब 5,000-16,900 रुपए के बीच होगा। इसमें दिल्ली से बैंगलोर, गुवाहाटी से दिल्ली, जयपुर से बैंगलोर और गोवा से दिल्ली की फ्लाइट्स आती हैं।
150-180 मिनट की अवधि वाली उड़ानों का किराया 6,100-20,400 रुपए तक होगा। इस लिस्ट में दिल्ली से कोच्चि, मुंबई से गुवाहाटी, मुंबई से श्रीनगर, चेन्नई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट्स आती हैं।