Home » Others » ट्राईसिटी की दूसरी इटरनेशनल क्रिकेट स्टार बनी हरलीन देओल

ट्राईसिटी की दूसरी इटरनेशनल क्रिकेट स्टार बनी हरलीन देओल

  • 7 मार्च  को होंगे मैच  – ट्राईसिटी की दूसरी महिला क्रिकेटर हरलीन देओल

लॉकडाउन बाद एक बार फिर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्राउंड पर वापसी करने जा रही है। आपको बता दे कि बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के साथ 7 मार्च से खेली जाने वाली वनडे और टी -20 सीरीज के लिए टीम की अनाउंसमेंट कर दी है। खास बात यह है कि ट्राईसिटी की रहने वाली हरलीन देओल को जगह मिली है।

आपको बता दें कि हरलीन देओल (22 साल)ने पिछले साल भारतीय महिला क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था। वह डॉमेस्टिक क्रिकेट में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम से खेलती हैं, वहीं ट्राईसिटी से भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बनी हैं। उनसे पहले तानिया भाटिया चंडीगढ़ की पहली खिलाड़ी है।

वहीं, खराब फार्म से जूझ रही क्रिकेटर तानिया भाटिया को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह सिलेक्टर्स ने हिमाचल प्रदेश की सुषमा वर्मा को मौका दिया है। इस सीरीज में भारतीय टीम पांच वनडे और तीन टी -20 मैच खेलेगी। सीरीज के सभी आठ मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले जाएंगें।

ट्राईसिटी कुड़ी के नाम एक वनडे और 6 टी -20 मैच

खरड़ की रहने वाली हरलीन ने साल 2019 में पहली बार भारतीय महिला टीम ने अपनी जगह बनाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हरमनप्रीत कौर चोटिल हो गई थी। इसके बाद सेलेक्टर्स ने हरमनप्रीत की जगह हरलीन देओल को रिप्लेस किया था। राईट आर्म लैग स्पिनर हरलीन ने अभी तक एक वनडे और छह टी -20 क्रिकेट मैच खेलें हैं।