Home » Others » ट्राईसिटी में 556 लोगों को मिली कोरोना वैक्सीन डोज , ऑल वैल

ट्राईसिटी में 556 लोगों को मिली कोरोना वैक्सीन डोज , ऑल वैल

  • ट्राईसिटी में 556 लोगों को  दी Corona Vaccine डोज

ट्राईसिटी में आम जनता को लगने वाली कोरोना वैक्सीन के पहले दिन करीब 556 लोगों को डोज दी गई। पोर्टल स्लो होने की वजह से लोगों को वैक्सीनेशन करवाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह 8. 30 बजे ही हॉस्पिटल में लोगों की पुछताछ शुरू हो गई थी लेकिन पोर्टल न चलने की वजह से कई सेंटर्स पर लोग इंट्री करवाकर घर चले गए

मंगलवार को भी पोर्टल स्लो…

मंगलवार को भी हॉस्पिटल में वैक्सीन की डोज के लिए लोग खड़े है लेकिन रजिस्ट्रेशन करवाने में काफी टाईम लग रहा है। बताया जा रहा है कि पोर्टल की स्पीड काफी कम है जिसके चलते एक-एक मरीज को रजिस्ट्रेशन में समय लग रहा है। आज भी सरकारी हॉस्पिटल सहित सिटी के प्राईवेट हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन के लिए काफी संख्या में बुजुर्ग पहुंचे हुए है।

पंचकूला में 131 लोगों को  दी  वैक्सीन..

पंचकूला सेक्टर-6 हॉस्पिटल में सोमवार को विभाग की बदइंतजामी के कारण करीब 30 बुजुर्ग वैक्सीन लगवाए बिना ही वापस लौट गए। आम लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए पंचकूला में तीन जगह सेंटर बनाए गए थे। इनमें सेक्टर-6 अस्पताल, सेक्टर-26 पॉली क्लीनिक और कालका हेल्थ सेंटर हैं। इन तीन जगहों पर 131 लोगों ने वैक्सीन ली। सेक्टर-6 में 35, सेक्टर-26 में 47 और कालका में 49 लोगों वैक्सीन की डोज दी गई हैं।

देशभर में केवल एक ही पोर्टल…

डीएचएस डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि देशभर में एक ही पोर्टल पर पहले दिन भारी रश था, इस वजह से पोर्टल स्लो चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पोर्टल ठीक तरह से काम करने लगेगा।

सोमवार को  69 नए पॉजिटिव केस…

सिटी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 69 नए मामले सामने आ गए है। इसके अलावा सेक्टर-21 के रहने वाले बुजुर्ग ने फोर्टिस अस्पताल में कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। अब सिटी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 353 हो गई है। कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या शहर के अस्पतालों में 430 रिकार्ड की गई है।

चंडीगढ़ सिटी में आज यहां लगे हैं कैंप..

चंडीगढ़ में आज हेल्थ डिपार्टमेंट की टीमें पांच स्थानों पर फ्री कोरोना टेस्ट कर रही है। टीम आज सेक्टर-17 के बस स्टैंड, सेक्टर-11, सेक्टर-20, रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ और पुलिस अस्पताल सेक्टर-26 में मरीजों की जांच कर रही है।