Home » Others » सडक़ पर दौडऩे वाले Fighter Plane के वायरल वीडियो, जानें सच

सडक़ पर दौडऩे वाले Fighter Plane के वायरल वीडियो, जानें सच

  • शौक का कोई कीमत नहीं, सच फरमाया हैं

सोशल मीडिय़ा पर सडक़ पर दौडऩे वाले फाईटर प्लेन का वीडियों आजकल काफी वायरल हो रहा हैं। हर कोई इस प्लेन का सडक़ पर दौड़ता देख कर हैरान हो रहा है। दरसअल यह वीडियों बठिंडा की रामा मंडी का हैं।

जिसे तैयार किया है कुलदीप सिंह हुंजन जो एग्रीकल्चर में यूज होने वाले इक्यूपमेंट बनाते हैं। आर्किटेक्ट रामपाल बेहनीवाल क साथ मिलकर प्लेन को तैयार किया है। उन्हें शौक है ऐसे हैरतअंगेब कलाकारी करने का।

इसे देखने के लिए लोग रामा मंडी आने लगे हैं।  यह प्लेन खास तौर पर शादी समारोह में दूल्हे के रथ के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए बनाया है। इसे बनाने में ढ़ाई लाख रुपये लागत आई है।

मूलरूप से गांव ज्ञाना के रहने वाले 50 वर्षीय कुलदीप सिंह आठवीं तक पढ़े हैं। लेकिन 14 वर्ष की उम्र से ही रामा मंडी में एग्रीकल्चर इक्यूपमेंट बना रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में उन्होंने कबाड़ से एक रेलवे इंजन तैयार किया था, जो कि रिफाइनरी की टाउनशिप में लगाया गया है। उन्हें ऐसे स्क्रेप से अजब गजब कलाकारी करने का बड़ा शोक है।

  • मारुति कार का इंजन..

इसके लिए मारुति कार का इंजन इस्तेमाल किया गया है। नौ फीट चौड़ा है और 18 फीट लंबा है। करीब एक महीने में ही उन्होंने लड़ाकू विमान की शक्ल में यह जहाज तैयार कर दिया। इसमें चार टायर लगाए गए हैं। आगे वाले दो टायर छोटे हैं, जबकि पिछले दोनों टायर बड़े हैं। इसे करीब 35 किलोमीटर की स्पीड पर चलाया जा सकता है।