Home » Videos » हरियाणा मंत्री अनिल विज ने दिए लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत

हरियाणा मंत्री अनिल विज ने दिए लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत

हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कुछ जगहों पर कम्पलीट लॉकडाउन का पालन ना करने पर चिंता प्रगट की।  विज ने कहा कि बेपरवाह लोगों का कोविड प्रोटोकॉल का उल्लघंन करने पर प्रदेश में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने एक न्यूज़ चैनल को बताया कि  प्रदेश में लोगों के सहयोग से हम कोरोना की चैन को तोड़ सकते हैं। लोगों को सिर्फ जागरूक हो कर घर में बैठ कर नियमों का पालन करना हैं।

 

मंगलवार को अंबाला पुलिस ने अंबाला कैंट इलाके में युवाओं के एक समूह को सड़क पर पुश-अप और सिट-अप करवाई थी जिसका सोशल मीडिया वीडियों खुब वायरल हुआ था, क्योंकि उन्होंने लॉकडाउन के आदेशों का कथित रूप से उल्लंघन किया था।

गौर हो कि मंगलवार को प्रदेश में 15786 नए केस मिले हैं, जो सोमवार को मिले केसों से 2931 अधिक हैं। वहीं, 153 मरीजों की मौत दर्ज की गई है।

1 मई से देखे तो अब तक रोजाना मौतों का आंकड़ा 100 के पार जा रहा है। वहीं गंभीर मरीजों की संख्या 1418 है, जिसमें से 1178 ऑक्सीजन और 240 वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं। वहीं, एक ही दिन में 11525 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।

अब प्रदेश में एक्टिव केस 108830 हैं। इनमें से 80 हजार से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

नए मामलों गुरुग्राम में 4475, फरीदाबाद 1580, सोनीपत 1090, हिसार 1248, भिवानी 821, अंबाला 610, पानीपत 615, सिरसा 718, करनाल 547, पंचकूला 584, महेंद्रगढ़ 651, जींद 359, फतेहाबाद 347, झज्जर 451, रेवाड़ी 317, रोहतक 281 केस मिले हैं। नूंह में 203,पलवल 161, कैथल 63 और चरखी दादरी में 52 नए केस मिले हैं।

गुरुग्राम और पानीपत में 16-16 मौतें

सबसे अधिक मौत के मामले में गुरुग्राम और पानीपत में 16-16 है। जबकि हिसार 15, जींद 14, अंबाला 13, रोहतक 12, भिवानी 11, फरीदाबाद, करनाल व सिरसा में 9-9, फतेहाबाद 7, पंचकूला 6, कैथल 5, कुरुक्षेत्र 4, पलवल व महेंद्रगढ़ में 3-3 और नूंह में 1 कोरोना मरीज की मौत दर्ज हुई है।