Home » Videos » पंचकूला ढाई साल के नक्श का Asia Book of Records में नाम दर्ज

पंचकूला ढाई साल के नक्श का Asia Book of Records में नाम दर्ज

जहा एक तरफ कोरोना महामारी के चलते बच्चे पिछले एक-डेढ़ साल से घर पर है और उनके पेरेंट्स भी अब परेशान हो चले है वही पंचकूला कि एक माँ ने अपने ढाई साल के बच्चे साथ इतनी मेहनत की और अपने बच्चे का नाम Asia Book of Records में दर्ज करवा दिया है।

पंचकूला के सेक्टर-17 में रहने वाले ढाई साल के नक्श जैन का नाम एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। 2 साल 8 महीने के नक्श ने 195 देशों (UN recognised) की राजधानियों को याद कर 4 मिनट, 14 सेकंड और 45 मिलीसेकंड में बताया है। नक्श द्वारा देशों की राजधानियों को तेजी से दोहराने का रिकॉर्ड 26 अप्रैल, 2021 को दर्ज किया गया है।

नक्श की मदर आशिता जैन ने बताया कि नक्श कि मेमरी काफी शार्प है और वह किसी भी चीज़ को एक बार सुन लेता है तो भूलता नहीं है, तो मेने सोचा कि क्यों ना नक्श को सभी देशों की राजधानियों को याद करवाई जाये। जब मेने नक्श को राजधानिया याद करवानी शुरू कि तो मैं हैरान रह गयी। नक्श ने कुछ ही समय में 195 देशों की राजधानियों को झट से याद कर लिया और 4 मिनट, 14 सेकंड में दोहरा भी दिया।

नक्श जैन को पंचकूला में अब सभी वंडर बॉय से भी जानने लगे है। नक्श के पिता अरविन्द जैन और सभी घर वाले दादा-दादी, ताया-ताई, नक्श की इस उपलब्धि से बेहत खुश है। दादा चन्दर शेखर जैन ने कहा कि उन्हें अपने पोते पर नाज़ है कि उसने इतना छोटी सी उम्र में जैन परिवार का नाम रोशन किया है। जैन परिवार का Arvind Textiles के नाम से चंडीगढ़ सेक्टर-20 में कपडे का व्यापार है।

नक्श की राजधानियों को तेजी से दोहराते हुए वीडियो