चंडीगढ़ सेक्टर 22 की मशहूर शास्त्री मार्केट में प्रैसिडेंट की पोस्ट का चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत लिया है। जसविंदर सिंह नागपाल ने अपने करीबी उम्मीदवार मुकेश गोयल को हराया है। आप नेताओं के जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि मुकेश गोयल भाजपा के समर्थक है।

जीतने वाले जसविंदर सिंह ने 157 मत हासिल किए हैं जबकि हारने वाले उम्मीदवार को 154 मत मिले। ऐसे में प्रैसिडेंट का चुनाव काफी कांटेदार रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संदीप भारद्वाज का दावा है कि नागपाल आप के समर्थक है। अध्यक्ष बनने पर पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने भी उन्हें बधाई दी हैं।
