वीरवार शाम चंडीगढ़ में पीने के पानी की सप्लाई बंद रहेगी। सेक्टर-12 में फ्लो सेंसर बदलने के कारण कुछ सेक्टरों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। सप्लाई बंद होने का सबसे ज्यादा असर सेक्टर 14,15,16,17,18, 21ए और बी, 25 तथा पीजीआई में होगा । इससे पहले भी कई बार वाटर वर्क्स की खराबी के कारण पानी की सप्लाई में रूकावट आई है । साथ ही नगर निगम ने भी लोगो को सुबह पानी स्टोर करने की अपील की है।

प्रोजेक्ट का ऑफिसियल वर्क हुआ कम्पलीट
चंडीगढ़ में 24 घंटे पानी की सप्लाई का प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ रहा है । चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से इस संबंध में सभी ऑफिसियल वर्क को कम्पलीट कर लिया गया है । केंद्र के संबंधित मंत्रालयों से इस प्रोजेक्ट के लिए एनओसी मिल गई है। अब चंडीगढ़ को सिर्फ केंद्र की मंजूरी का इंतजार है।
590 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा ड्रीम प्रोजेक्ट
वैसे तो इस प्रोजेक्ट के लिए वित्त मंत्रालय, हाउसिंग एंड एन्वायर्नमेंट बोर्ड और नीति आयोग ने मंजूरी दे दी ही। बस अब इंपावर्ड कमेटी की मंजूरी मिलते ही ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फ़िलहाल इसकी मंजूरी के लिए लगभग एक महीने का समय लग सकता है ।
चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित ने पिछले वर्ष नवंबर में मनीमाजरा में इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। इस प्रोजेक्ट में 4 मिलियन गैलन पानी की अतिरिक्त स्टोरेज हो पाएगी। लोगों के घरों में 13,700 नए स्मार्ट मीटर लगेंगे और 20 किलोमीटर लंबी सप्लाई लाइन्स डाली जाएंगी।
