Home » Chandigarh » जीबी रियल्टी ने न्यू चंडीगढ़ में लॉन्च किया ‘ओपस वन’

जीबी रियल्टी ने न्यू चंडीगढ़ में लॉन्च किया ‘ओपस वन’

क्षेत्र के तेजी से उभरते रियल एस्टेट समूह जीबी रियल्टी के शानदार और अत्याधुनिक लग्ज़री प्रोजेक्ट ‘ओपस वन’ के अनावरण से पंजाब की आर्किटेक्चरल और रियल एस्टेट दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इस प्रोजेक्ट को कंपनी ने अपनी ‘मैग्नम ओपस’ यानी सबसे खास रचना बताया है। यह न्यू चंडीगढ़ का पहला रेरा एप्रूव्ड ‘आइकॉनिक सर्टिफाइड’ रेज़िडेंशियल प्रोजेक्ट है, जिसे यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। यह उपलब्धि इसके आधुनिक डिज़ाइन, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और टिकाऊ निर्माण की सोच को दर्शाती है।

न्यू चंडीगढ़ के इकोसिटी-II में बनने जा रहा ‘ओपस वन’ एक ऐसा लैंडमार्क प्रोजेक्ट है जो अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइन विशेषज्ञता, टिकाऊ आर्किटेक्चर और समय से परे लग्जरी का सुंदर संगम होगा।

जीबी रियल्टी के फाउंडर एवं चेयरमैन श्री गुरिंदर भट्टी ने कहा कि, “‘ओपस वन’ मेरा सपना है, जो पंजाब — मेरी जन्म और कर्मभूमि — से गहरे जुड़ाव से उत्पन्न हुआ। मेरा विज़न है कि पंजाब को भारत में वर्ल्ड-क्लास रियल एस्टेट का प्रतीक बनाया जाए।” उन्होंने कहा, “हालांकि मेरे पास दुबई जैसे वैश्विक केंद्रों में जीबी रियल्टी का पहला प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर था, पर मैंने इसे पंजाब में ही आरंभ करने का निर्णय लिया ताकि यह ब्रांड मेरी मातृभूमि में जड़ें जमाए।”

प्रेस कांफ्रेंस में श्री गुरिंदर भट्टी के साथ राजेश मित्तल, एमडी सूर्यकॉन और रोहित सेठी, निदेशक (संचालन), जीबी रियल्टी भी मौजूद रहे ।

श्री भट्टी ने बताया कि ‘ओपस वन’ को क्षेत्र की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें 32 मंज़िलों तक ऊंचे 11 टावर होंगे और लगभग 688 अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट्स शामिल होंगे।

खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को पंजाब सरकार से मान्यता मिल चुकी है और इसे इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) की ओर से सर्टिफिकेशन भी मिला है। इतना ही नहीं, ‘ओपस वन’ ने सतत और पर्यावरण-अनुकूल लग्जरी के क्षेत्र में नया कीर्तिमान बनाते हुए प्लैटिनम रेटिंग भी हासिल की है।

श्री भट्टी ने बताया कि ‘ओपस वन’ विशाल क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जिसमें 79 प्रतिशत हिस्सा खुले हरे-भरे प्राकृतिक क्षेत्र के रूप में रखा जाएगा, जबकि केवल 21 प्रतिशत हिस्सा निर्माण क्षेत्र होगा। इससे निवासियों को प्रकृति की गोद में बसा बेमिसाल आवासीय अनुभव मिलेगा।

परियोजना के प्रत्येक तत्व को बेहद बारीकी से इस तरह तैयार किया गया है कि उसमें उत्तम लग्जरी का अनुभव हो — यहां तक कि बाहरी हिस्सों में भी। थाईलैंड की प्रसिद्ध कंपनी पीएलए, जिसने द ओबेरॉय सुखविलास, चंडीगढ़ और कई अंतरराष्ट्रीय होटल परियोजनाओं का डिजाइन बनाया है, ‘ओपस वन’ के सुंदर बाहरी परिदृश्य को सजा रही है। डिजाइन में सजावटी ड्यून्स और थीम आधारित ग्रीन जोन शामिल होंगे।

प्रिंसिपल आर्किटेक्ट त्रिपत गिरधर, एरेट डिज़ाइन स्टूडियो से हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को आधुनिक मूर्तिकला के रूप में परिकल्पित किया है। प्रत्येक टावर ‘डुअल कोर लेआउट’ पर आधारित है, जिसमें प्रति मंज़िल केवल दो अपार्टमेंट्स होंगे — जो निवासियों को पूर्ण गोपनीयता (प्राइवेसी), विशिष्टता और शिवालिक हिल्स के शानदार नज़ारे प्रदान करेंगे।

श्री भट्टी ने आगे बताया कि यहां 3 बीएचके (3000 वर्ग फुट), 4बीएचके (4500 वर्ग फुट) और 5 बीएचके (5500 वर्ग फुट) के रेजिडेंसज़ होंगे। प्रत्येक टावर में पाँच लिफ्टें होंगी, जिनमें से एक प्राइवेट लिफ्ट सीधे अपार्टमेंट के फॉयर में खुलेगी। जो इस परियोजना के अनूठे और व्यक्तिगत लग्जरी अनुभव को और भी उभारता है।

एक प्रश्न के जवाब में श्री भट्टी ने कहा कि ‘ओपस वन’ की डिजाइन सोच दुनिया के जाने-माने डिजाइन विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार की गई है। हर विशेषज्ञ ने अपनी कला और रचनात्मकता से इस प्रोजेक्ट को खास और बेहद आकर्षक माहौल देने में योगदान देगा।

हिर्श बेडनर एसोसिएट्स (एचबीए), सिंगापुर, जो दुनिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध हॉस्पिटैलिटी स्थलों जैसे द रिट्ज-कार्लटन आदि के डिजाइन के लिए जानी जाती है, अब अपनी कला का अनुभव ‘ओपस वन’ के इंटीरियर डिजाइन में लेकर आएगी। इसी तरह, ऑस्ट्रेलियन लाइटिंग डिज़ाइन पार्टनरशिप (एएलडीपी), जिसने सिडनी ओपेरा हाउस जैसे प्रतिष्ठित स्थलों की रोशनी की डिजाइन तैयार की है, वह भी अपनी विशेषज्ञता इस प्रोजेक्ट में दे रही है।

श्री भट्टी ने बताया कि प्रोजेक्ट में 60,000 वर्ग फुट का भव्य क्लबहाउस होगा, जिसमें ऑल-वेदर स्विमिंग पूल विद जैकुजी, पियानो बार, स्पोर्ट्स बार, फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, हाई-एंड सुपर मार्केट और बिज़नेस सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी।

अपनी आकर्षक डिजाइन, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और खूबसूरत शैली के साथ, ‘ओपस वन’ के पूरा होने पर यह चंडीगढ़ की स्काईलाइन को एक नई पहचान देगा।