Home » Others » फेसबुक पर दोस्ती कर किया रेप

फेसबुक पर दोस्ती कर किया रेप

एक युवती को शादी का वादा कर रेप करने के आरोप में पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मेरठ के एक युवक ने पहले फेसबुक पर मोहाली की एक युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उससे रेप किया। युवती ने मामले की शिकायत सैक्टर-36 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला
मोहाली की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसकी दोस्ती वैभव से हुई थी। वैभव ने उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। वह राजी हो गया और उससे मिलने चंडीगढ़ आया। युवती ने आरोप लगाया कि शादी के नाम पर वैभव ने उससे सैक्टर-35 और कजेहड़ी के होटलों में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दो साल से वैभव यू.पी. से आकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद युवक यू.पी. स्थित मेरठ चला गया और शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पीड़िता की शिकायत पर मेरठ निवासी वैभव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस टीमें आरोपी को पकडऩे के लिए यू.पी. रवाना हो गई है।

News Source Here