आज से हिसार से चण्डीगढ़ के लिए फ्लाइट शुरू कर दी गई है। सुबह 8:30 बजे पहली हवाई उड़ान भरी जो कि शाम को चण्डीगढ़ से हिसार वापस पहुंचेगी। जिसके लिए पब्लिक काफी उत्साहित दिखी, और पहले ही दिन सभी सीटे फुल हो गई।

स्पाइस जेट कंपनी की तरफ से देश के सभी छोटे शहरों को हवाई सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। ये कार्य ‘जुड़े देश का कोना-कोना’ प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत हिसार से की गई है। शुक्रवार को प्लेन ने हिसार से चण्डीगढ़ के लिए पहली उड़ान भरी ,जिसमें भाजपा नेता महाबीर जांगडा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल संग अन्य कई कार्यकर्ताओं ने हवाई यात्रा की। हिसार से चण्डीगढ़ आने के उन्हें सिर्फ 45 मिनट लगे।
ये हवाई सेवा जल्द ही हिसार से देहरादून, जयपुर व दिल्ली के लिए भी शुरू कर दी जाएगी।
कैसे करे टिकट बुकिंग
स्पाइस जेट ने टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन वेबसाइट लॉन्च की है। साथ ही स्पाइस जेट एप से भी बुकिंग करवाई जा सकती है। इसके द्वारा पब्लिक हिसार से चण्डगढ़ के लिए महज 1674 रूपये में हवाई यात्रा कर सकते है।
