Home » Others » ऑटो व ब्रीजा में जोरदार टक्कर, चार की मौत

ऑटो व ब्रीजा में जोरदार टक्कर, चार की मौत

रविवार सुबह करीब 7:30 बजे सेक्टर 70-71, मोहाली के लाइट पॉइंट पर ऑटो व ब्रीजा कार की टक्कर हो गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। ऑटो सवारियों से भरा हुआ था। सैक्टर 71 लाइट पॉइंट पर कुभड़ा से आ रही ब्रेजा कार ने सावारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो का संतुलन बिगड़ा और वह उड़ता हुआ पटरी पर जा कर गिरा। जिससे उसमे मौजूद सवारियां उछलकर दूर-दूर जा गिरी और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों को गम्भीर घायल हालात में सैक्टर-16 के हॉस्पिटल में रैफर किया गया जहां उनमें से एक की मौत हो गई,और दो लोगों को पीजीआई रैफर किया गया। जहां एक और व्यक्ति ने दम तौड़ दिया और दूसरे घायल व्यक्ति का डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया, जिसकी हालात अभी भी गम्भीर बताई जा रही है। कुछ लोगो को छोटी-मोटी चोटे आई जिन्हें फेज -6 के हॉस्पिटल में फर्स्ट एड दी गई, जिनमें ऑटो चालक (अश्वनी)  भी शामिल थे। मरने वालो की पहचान 30 वर्षीय, जूनू पासवान, 48 वर्षीय गुलाब शेख, 32 वर्षीय, उमेश यादव व् 34 वर्षीय, सुलेमान अंसारी के रूप में हुई है।

कार चालक दर्शप्रीत एक स्टूडेंट हैं जो कि चंडीगढ़ से मोगा जा रहा था, कार में उसके चार दोस्त भी मौजूद थे। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, तथा आगे की कार्यवाही की जा रही है।