Home » Others » कोरोना का प्रकोप: चंडीगढ़ कैपिटल कांप्लेक्स में टूरिस्ट की एंट्री हुई बैन

कोरोना का प्रकोप: चंडीगढ़ कैपिटल कांप्लेक्स में टूरिस्ट की एंट्री हुई बैन

चण्डीगढ़। कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के कारण शहर में काफी अहतीयात बरता जा रहा है। जिसके चलते चण्डीगढ़ के कैपिटल कांप्लेक्स में किसी भी टूरिस्ट की एंट्री पर रोक लगा दी है। कैपिटल कांप्लेक्स का टूर अब केवल ओपन हैंड मॉन्यूमेंट तक ही सीमित रहेगा। कैपिटल कांप्लेक्स की तीनों बिल्डिंग्स पर टूरिस्ट की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

Read More: 12 साल की बच्ची को Pitbul ने दो बार काटा, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

शहर में टूरिस्ट के आने की संख्या में कमी आई है। अब शहर में के टूरिस्ट में आने की संख्या 60 प्रतिशत तक घट गई है। शहर के टूरिस्ट सेंटर में मास्क और सेनिटाइज़र उपलब्ध कराए जा रहे है। साथ ही टूरिस्ट की हैल्थ की जानकारी लेने के बाद ही उसे आगे भेजा जा रहा है।

सुरक्षा को देखते हुए लगाई रोक

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट, विधानसभा और सेक्रेटेरिएट की बिल्डिंग में कोई टूरिस्ट दाखिल नहीं हो सकेगा। कोरोना इफेक्ट को देखते हुए तीनों बिल्डिंग की सुरक्षा एजेंसी ने इस संबंध में अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है।