Home » Videos » RTK किट से कोविड-19 की रिपोर्ट 2 से 3 मिनट में मिलेगी

RTK किट से कोविड-19 की रिपोर्ट 2 से 3 मिनट में मिलेगी

चण्डीगढ़। भारत देश में काफी कंट्रोल करने के बाद भी हर रोज कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिसके लिए सरकार तथा स्वास्थ्य टीम द्वारा कई तरह की कोशिशे लगातार जारी है। चण्डीगढ़ में कोरोना वायरस के मरीजों का पता लगाने के लिए रिपोर्ट आने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। साथ ही रिपोर्ट आने तक मरीज तथा डाॅक्टरर्स पर मानसिक दवाब बना रहता है।

इसके लिए अब एक नया किट बनाई जा रही है। जिसके बाद कोरोना वायरस का टेस्ट कराने के बाद 2-3 मिनटों में ही मरीज की रिपोर्ट आ जाएगाी। जिससे मरीज का सही समय से ईलाज शुरू किया जा सकेगा। ताकि मरीज को जल्दी से जल्दी स्वस्थ्य किया जा सके।

इस किट का नाम ‘रैपिड टेस्टिंग किट्स’ (RTK) है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने ‘रैपिड टेस्टिंग किट्स’ कोविड-19 को मंजूरी दे दी है। इन किटों को मंजूरी मिलने के बाद कोरोना वायरस की जांच प्रेग्नेंसी जांच की तरह दो से तीन मिनट में ही संभव होगी। यानी टेस्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग को एक दिन का इंतजार नहीं करना होगा। दो से तीन मिनट में ही पता चल जाएगा कि मरीज कोरोना वायरस से पीडि़त है या नहीं।

कैसे होगा इस किट से टेस्ट

रैपिड टेस्टिंग किट से खून की एक बूंद से जांच हो जाएगी। इसकी रिपोर्ट भी तुरंत ही मिल जाएगी। मरीज या स्वास्थ्य विभाग को एक दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अभी तक मरीज के लार से जांच हो रही थी। लैब टैस्ट होने के कारण जांच रिपोर्ट आने में करीब-करीब एक दिन का समय लग जाता था। लैब पर टेस्ट का दबाव भी अधिक था।