Home » Videos » 24 घंटे में कोरोना के 9 नए केस

24 घंटे में कोरोना के 9 नए केस

हरियाणा में 24 घंटे में कोरोना के 9 नए केस आए हैं। इनमें 3 पानीपत, 2 रोहतक व 4 गुड़गांव के हैं। 11 मरीज स्वस्थ होकर लौटे हैं। इनमें नूंह के 7, फरीदाबाद के 2, कुरुक्षेत्र-पलवल के 1-1 मरीज हैं।

कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 275 हो गई है। 170 ठीक हो चुके हैं। 3 की मौत हुई है। 24 घंटे में 2055 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरियाणा में कोरोना के 67% से ज्यादा केस दूसरे राज्यों से जुड़े हैं। इनमें दूसरे राज्यों से लौटे लोग या उनके संपर्क में आकर संक्रमित हुए लोग भी शामिल हैं। 14 पॉजिटिव केस इटली के हैं।

भारत में कोरोना के कुल मामले 23,077 हैं। फिलहाल 17,610 ऐक्टिव केस, 4,749 लोग ठीक हो चुके हैं। 718 लोगों की अब तक मौत हुई हैः