Home » Videos » हरियाणा में एक ही दिन में 553 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

हरियाणा में एक ही दिन में 553 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

हरियाणा। राज्य में इस समय कोरोना का कहर बुरी तरह से फैल रहा है। हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। राज्य में एक ही दिन में 553 कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब करोनो संक्रमितों की संख्या का आंकडा 17,840 तक पहुंच चुका है।

जबकि 8 नई मौते दर्ज की गई है, इनमें फरीदाबाद में तीन, सोनीपत में दो, गुड़गांव, रेवाड़ी, नूंह में एक-एक मौत शामिल है। जिसके बाद प्रदेश में अब कुल 282 कोरोना संक्रमित मरीजो की जान जा चुकी है। वहीं 13,335 मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके है।

प्रदेश में इस वक्त सबसे ज्यादा 946 एक्टिव मरीज गुड़गांव, 839 मरीज फरीदाबाद और 503 मरीज सोनीपत में हैं। जबकि सबसे कम 17 यमुनानगर में, 19 पंचकूला में और 24 एक्टिव मरीज जींद में है। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज 4223 हैं।