Home » PassengerTrain » ढकोली में कोरोना से व्यक्ति की मौत

ढकोली में कोरोना से व्यक्ति की मौत

पंचकूला। आज कोरोना से ढकोली में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की उम्र 52 वर्ष थी। मृत संक्रमित को शुगर के साथ-साथ क्रोनिक किडनी का रोग था। जिस कारण व्यक्ति की हालत गंभीर होती चली गई और संक्रमित की मौत हो गई। मरीज को बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर था।

मोहाली में कोरोना से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ 22 नए मामले पाए गए जिसके बाद अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 362 तक पहुंच चुकी है। सनी एन्क्लेव की एक 42 वर्षीय महिला और 12 साल की दो लड़कियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वही सेक्टर-116 और फेज-4 से 32 और 35 वर्ष के दो पुरुष और गिलको की एक 45 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए।

नयागांव गाँव की एक 50 वर्षीय महिला, डेरा बस्सी के दो 30 और 57 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय युवक मुबारिकपुर,  73 वर्षीय एक व्यक्ति और बल्टाना का 19 वर्षीय लड़का और बनूड़ का एक 52 वर्षीय व्यक्ति, 18 साल का एक लड़का, एक 38 साल का आदमी और 25 साल का माजत गांव का नौजवान, एक 18 साल का लड़का, 20 साल का युवक, एक 50 साल का युवक और जवाहरपुर गाँव की एक 23 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय लड़का भी संक्रमित पाए गए।

3 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई

वहीं एक 19 वर्षीय लड़की और बनूड़ गांव की 35 वर्षीय महिला और ज़ीरकपुर की एक 39 वर्षीय महिला को हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया ।