Home » Videos » 15 साल की 9वीं क्लास की स्टूडेंट ने दिया बच्ची को जन्म

15 साल की 9वीं क्लास की स्टूडेंट ने दिया बच्ची को जन्म

मोहाली। शनिवार को मोहाली के एक गांव में रहने वाली 15 साल की नाबालिग बच्ची ने सिविल हॉस्पिटल में एक बच्ची को जन्म दिया। नाबालिग बच्ची और पैदा हुई नवजात बच्ची दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है ।

मटौर पुलिस स्टेशन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बलजीत कौर ने 15 साल की नाबालिग बच्ची का ब्यान लेने के बाद एक युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। पुलिस को दिए ब्यान में नाबालिग बच्ची ने आरोपी युवक का नाम शमशेर सिंह बताया।

Read More: Raymond सेक्टर-14 पंचकूला के साथ ज़रूरतमंदो को करें कपडे दान और साथ ही पाएं ₹1200 का फ्री आफर

नाबालिग 9वीं कक्षा में पढ़ती है। बच्ची ने बताया कि आरोपी युवक को 2 साल पहले से जानती थी। वह पहले से एक दूसरे के दोस्त थे। शमशेर सिंह अक्सर नाबालिग के माता पिता की गैर मौजूदगी में घर आया करता था। उसने नाबालिग को बहला फुसलाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह आगरा चला गया। वहां जाकर उसने नाबालिग के फोन उठाना बंद कर दिया। अब आरोपी कहां रहता है। इस बारे में पीडि़त नाबालिग व उसके माता-पिता कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस द्वारा शमशेर सिंह नाम के इस आरोपी के खिलाफ रेप व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

आखिर 9 महीने बीत जाने पर भी नाबालिग के माता पिता ने पुलिस में क्यों नहीं दी शिकायत

सिविल हॉस्पिटल में नाबालिग बच्ची द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना जब चाइल्ड एंड वुमन वेलफेयर कमेटी को दी गई तो वह तुरंत हॉस्पिटल पहुंच गए। चाइल्ड एंड वुमन वेलफेयर कमेटी इस बात से हैरान थी की 9 महीने बीत जाने तक भी नाबालिग के माता-पिता द्वारा कोई शिकायत दर्ज क्यों नहीं करवाई गई।

नाबालिग के माता-पिता द्वारा पुलिस व वेलफेयर कमेटी को सही तरीके से मामले की जानकारी भी नहीं दे रही है। जिससे नाबालिग के माता-पिता द्वारा कुछ बात छुपाए जाने का शक जताया जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

नाबालिग के माता-पिता ने नवजात बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया है। जिसके बाद चाइल्ड वेल्फेयर द्वारा नवजात बच्ची को जरूरतमंद पेरेंट्स को गोद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।