पंचकूला। मंगलवार को DC ऑफिस में नगर निगम के होने वाले चुनाव को लेकर पहले से बनाए वार्डों के लिए रिवर्जेशन ड्रा निकाला गया । पंचकूला में आबादी के हिसाब से की गई इस वार्डबंदी को पहले से ही मंजूरी दी जा चुकी है।

अब खास बात यह है कि इन 20 वार्ड में से 7 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए। रिजर्व वार्ड का चयन होने के बाद इसे ULB के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। ULB से रिजर्व वार्ड को मंजूरी मिलने के बाद पंचकूला नगर निगम के चुनाव कराने संबंधी प्रस्ताव चुनाव विभाग, हरियाणा को भेज दिया जाएगा।
इस फैसले से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे कई नेता अपने वार्ड पर महिलाओं का कब्जा होने के कारण निराश हो गए। वहीं कई नेताओं ने तो इन महिला आरक्षित वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व हो जाने पर अपनी जगह अपनी पत्नीयों को चुनाव में खड़ा का निर्णय किया है। इससे साफ पता चलता है कि इस बार के चुनाव में नारी शक्ति का दम खम देखने को मिलेगा।

आबादी के हिसाब बांटकर बनाए गए थे वार्ड
नगर निगम द्वारा वार्डबंदी का एक फार्मेट तैयार किया गया था। जिसमें पंचकूला की आबादी के हिसाब से ही उसमें बांटकर वार्ड बनाए गए थे। अब नगर निगम द्वारा इन वार्डस को कैटेगरी के हिसाब से रिजर्व कर दिया गया है।
Read More: Raymond सेक्टर-14 पंचकूला के साथ ज़रूरतमंदो को करें कपडे दान और साथ ही पाएं ₹1200 का फ्री आफर
नगर निगम पंचकूला के लिए कुल 317476 की आबदी के अनुसार 20 वार्ड बनाए गए है। प्रत्येक वार्ड को आबादी के हिसाब से बांटकर बनाया गया है। इनमें वार्ड न. दो सबसे कम लगभग 13216 की आबादी तथा वार्ड न. चार सबसे अधिक 18952 की आबादी का बनाया गया है।
- अब वार्ड नंबर 1,2,5,8,9,13,14,17,18 को जनरल कैटेगरी में रखा गया है।
- वार्ड नंबर 3, 4, 10, 11, 19 को महिला का लिए आरक्षित किया गया है।
- वार्ड नंबर 6,16 में SC कैटेगरी को रखा गया।
- वार्ड नंबर 7,12 को महिला SC के लिए रिजर्व किया गया है।
- वार्ड नबंर 15 और 20 को BC के लिए बनाया गया।
अक्टूबर या नवंबर में चुनाव होने की जताई जा रही संभावना
ये संभावना जताई जा रही है कि इस साल अक्टूबर या नवंबर के महीने में पंचकूला नगर निगम के चुनाव लड़े जा सकते हैं। इसी के साथ चुनाव लडऩे वाले नेताओं में ज्यादा से ज्दाया वार्ड जीतकर उन पर कब्जा करने कोशिशें शुरू कर दी गई है।
निकाले गए ड्रॉ पर उठाए जा रहे सवाल
मंगलवार को ड्रॉ निकाला गया। जिसके अनुसार इस बार 20 में से 7 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व कर दिए गए। परंतु इस ड्रॉ की प्रक्रिया पर कुछ लोगों ने आपत्ती जताते हुए सवाल उठाए। विकास मंच के पदाधिकारियों ने डिप्टी कमिश्मनर को इसके खिलाफ लेटर भी भेजा है। लेटर में पदाधिकारी राकेश अग्रवाल, सीमा भारद्वाज, देवराज शर्मा व दलीप कत्याल ने ड्रॉ पर आपत्ति जताते हुए लिखा की ड्रॉ दोबार निकाले जाये । जिसमें पंचकूला की सेक्टर एसोसिएशंस और एनजीओ के नुमाइंदों को भी बुलाया जाए क्योंकि पहले ड्रॉ सिर्फ एडहॉक कमेटी की मौजूदगी में निकाले गए है।
पंचकूला में इस तरह से की कई सेक्टर वाईस वार्डबंदी
Ward No. 1: महादेव कालोनी, सकेतड़ी, एमडीसी सैक्टर 2, एमडीसी सैक्टर 6 व भैंसा टिब्बा सहित 15390 की आबादी को शामिल कर बनाया गया है।
Ward No. 2: एमडीसी सैक्टर 4, 5, एमडीसी अपार्टमेंट, स्वास्तिक विहार व सैक्टर 6 पंचकूला की आबादी का बनाया गया है।
Ward No. 3: सैक्टर 7, 16, 17 व सैक्टर 18 की 18174 आबादी को शामिल किया गया है।
Ward No. 4: सैक्टर 8, 9 व 10 शामिल है।
Ward No. 5: सैक्टर 15 की कुल 15302 आबादी को शामिल कर बनाया गया है।
Ward No. 6: राजीव कालोनी का पार्ट बी 165 से 170 की आबादी 16712 का बनाया गया है।
Ward No. 7: बुढनपुर, इंदिरा कालोनी तथा राजीव कालोनी का पार्ट बी 171 से 174 तक की 15614 की आबादी को शामिल कर बनाया गया है।
Ward No. 8: अभयपुर व सैक्टर 19 के बूथ 200 से 205 तक की 15422 आबादी का बनाया गया है।
Ward No. 9: हाउसिंग बोर्ड, सैक्टर 19 के बूथ 199, औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 व 2, बेल कालोनी सैक्टर 14, अपार्टमेंट एण्ड सेक्टर 14 गर्वमेंट क्र्वाटर एवं हाउंसिग बोर्ड काॅम्पलेक्स की 13394 आबादी को शामिल किया गया है।
Ward No. 10: सैक्टर 12 , रैली, सैक्टर 12 ए की 17280 आबादी का बनाया गया है।
Ward No. 11: सैक्टर 11, सैक्टर 4 के बूथ 245 से 247, 249, 252, व हरीपुर की 17195 आबादी को शामिल कर बनाया गया है।
Ward No. 12: खड़क मंगोली, सैक्टर 5, सैक्टर 2, सैक्टर 1 व गांव माजरी की 17995 की आबादी को जोड़कर बनाया गया है।
Ward No. 13: महेशपुर व सैक्टर 21 की 16505 की आबादी का बनाया गया है।
Ward No. 14: सैक्टर 20 व फतेहपुर की 13894 की आबादी को शामिल किया गया है।
Ward No. 15: कुण्डी व सैक्टर 20 व सैक्टर 20 का पार्ट 2 व आशियाना की 13895 की आबादी शामिल है।
Ward No. 16: चण्डीमंदिर, बीड घग्गर, चैंकी, नाडा साहेब की 14510 की आबादी को शामिल किया गया है।
Ward No. 17: सैक्टर 4 के बूथ 244, 253 से 255 व सैक्टर 3 एवं सैक्टर 23, 24 एवं सैक्टर 25 की 17800 आबादी शामिल है।
Ward No. 18: में सैक्टर 26, सैक्टर 27 व मदनपुर एवं सैक्टर 28 की आबादी 16812 को शामिल कर बनाया गया है।
Ward No. 19: मोगीनंद, पुलिस लाईन, किशनगढ ट्रिब्यून कालोनी, मित्र कालोनी, रामगढ, बिला, जसवंतगढ, मान्कया, व भानु, की आबादी 13806 को शामिल कर बनाया गया है।
Ward No. 20: दबकौरी, टोका, सुखदर्शनपुर, कोट, खंगेसरा, भेर, अलीपरु, मटेवाली, नागल, खटौली, जलौली की आबादी 15608 का बनाया गया है।
वार्ड कमेटी के सदस्य एवं भाजपा के महामंत्री हरेन्द्र मलिक ने नगर निगम का प्रारूप तैयार करने पर प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
