Home » Others » चण्डीगढ़ पुलिस ने की बीयर कंपनी के साथ साझेदारी, सोशल मीडिया पर आलोचना

चण्डीगढ़ पुलिस ने की बीयर कंपनी के साथ साझेदारी, सोशल मीडिया पर आलोचना

चण्डीगढ़। चण्डीगढ़ पुलिस नशे के हमेशा से खिलाफ रही है। शहर की पुलिस की सख्ती को देखते हुए शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के राज्यों के लोग भी शहर में आकर किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन करने से कतराते है। शहर में ड्रकंन एडं ड्राईव के नाके जगह-जगह लगते रहते है।

लेकिन अब पुलिस ने खुद एक बीयर कंपनी के साथ साझेदारी कर ली है। दरअसल 29 फरवरी को एक अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ये बीयर कंपनी चण्डीगढ़ पुलिस के अधिकारियों को सम्मानित करेगी। जिसके लिए ये बीयर कंपनी शहर में जगह-जगह चंडीगढ़ पुलिस के नाम और लॉगो के साथ अपनी कंपनी की ब्राडिंग कर रही है। इस समारोह के लिए शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स फ्री में लगाए गए हैं।

शहर में शराब कंपनी की ब्राडिंग करना देगा नशे को बढ़ावा

शहर में जगह-जगह चण्डीगढ़ पुलिस व बीयर कंपनी के लॉगो को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की जा रही है। साथ ही कई सामाजिक संगठनों ने भी इस तरह के अवॉर्ड समारोह पर आपत्ती जताई। उनका कहना है कि इससे शहर में नशे का प्रमोशन होगा। शहर की पुलिस को सम्मानिक किया जाना चाहिए। लेकिन एक बीयर कंपनी यदि ऐसा करती है तो यह सम्मान नहीं शहर की पुलिस के लिए अपमान करने जैसा है। ये पुलिस फोर्स के अफसरों का अपमान है।

Read More: अवैध पीजी के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर जारी

एमसी भी मेहरबान

चंडीगढ़ में जगह-जगह पुलिस के सम्मान समारोह के नाम पर बीयर कंपनी की ब्राडिंग की जा रही है। इस समारोह के लिए शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स फ्री में लगाए गए हैं। एमसी ने भी इस प्रोग्राम में अपनी मेहरबानी की है। एमसी शहर में ब्राडिंग के लिए लाखों रुपये फीस लेती है।