Home » Others » अब रात को भी तेज़ रफ़्तार चलाने पर कटेगा चालान

अब रात को भी तेज़ रफ़्तार चलाने पर कटेगा चालान

चण्डीगढ़। बुधवार से शहर में रात को चालान काटे जाएगें। अब यदि कोई भी वाहन रात को बिना हेलमेट या फिर ज्यादा स्पीड में वाहन चलाएगा तो वह ट्रैफिक पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएगा। क्योंकि चण्डीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने तीन ‘नाइट विजन के स्पीड गन डिवाइस खरीद लिए हैं, जो अंधेरे में भी 300 मीटर की दूरी तक काम कर सकता है। यदि कोई वाहन रात में बिना हेलमेट या तेज रफ्तार से वाहन चलाता पाया गया तो यह स्पीड गन वाहन चालक को 300 मीटर की दूरी पर कैच कर लेगी।

दिल्ली की कंपनी से 19 लाख में खरीदी तीन स्पीड गन

टै्रफिक पुलिस द्वारा पिछले काफी समय से इन नाइट विजन स्पीड गन को खरीदने की मांग की जा रही थी। लेकिन ट्रैफिक पुलिस के उच्चाधिकारियों अनुसार ये प्रपोजल बार-बार बीच में लटक रहा था। लेकिन अब दिल्ली की एक कंपनी से करीब 19 लाख रुपये में तीन स्पीड गन खरीद ली गई। जिसके बाद शहर में रात में भी ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करना वाहन चालकों के लिए जरूरी हो जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि उनके पास ओवर स्पीड की चेकिंग के लिए पहले से जो डिवाइस हैं, वह रात के अंधेरे में कारगर नहीं होने के कारण तीन नए डिवाइस खरीदे गए हैं। ये डिवाइस अब अंधेरे में 300 मीटर की दूरी से वाहनों की तेजरफ्तार चेक करने की क्षमता रखने के अलावा बिना हेलमेट पहने व्हीकल चला रहे चालकों को पता लगा लेंगे।

Read More: चण्डीगढ़ ऑटो चालकों ने 50 प्रतिशत तक बढ़ाया किराया

शहर की सड़कों पर अब जल्द ही ड्रंकन ड्राइव के अलावा स्पीड नाका लगाया जाएगा। हालांकि, यह नाका कब और कहां लगना है कि यह तय सीमा कुछ समय पहले ही उच्चाधिकारियों के निर्देश से लगता है। बता दें कि साल 2019 में तो शहर के अलग-अलग हिस्सों में 8837 ओवर स्पीड के चालान हुए हैं। उच्चाधिकारियों के अनुसार, अगर यह डिवाइस कारगर साबित हुई तो डिवाइस की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। बता दें कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के पास इससे पहले दिन में रफ्तार का पता लगाने वाली 9 डिवाइस है।

पकड़े जाने पर होगा लाइसेंस रद्द

अगर आप ओवर स्पीड के नाके पर स्पीड लिमिट से ज्यादा पकड़े जाते हैं तो एक जुर्माने के साथ आपका लाइसेंस रद्द हो जाएगा, जबकि दूसरी बार पकड़े जाने पर दो हजार का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा हेलमेट का एक हजार रुपये का चालान है।

हाई टेक्नोलॉजी से लैस नाइट विजन स्पीड गन को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए करीब 200 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ट्रेंड कर किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अगर यह डिवाइस कारगर रहा तो इसे और ज्यादा संख्या में खरीदा जाएगा। दक्षिण मार्ग, मध्यमार्ग, उद्योग पथ समेत शहर की अन्य मुख्य सड़कों पर स्पीड गन का नाका लगाकर वाहनों के रफ्तार रोकने के अलावा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई करेगी।