सोमवार को मुंबई से चण्डीगढ़ के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 734 में लैंडिंग के समय अचानक जोरदार झटके लगने शुरू हो गए । जिससे फ्लाइट के अंदर बैठ 180 यात्री करीब 35 मिनट तक फ्लाइट में फंसे रहे।

विमान ने सुबह के करीब 11:15 पर मुंबई से चण्डीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। जिसे करीब 2:10 मिनट पर चण्डीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करना था लेकिन एयर पोर्ट पर पहुंचते ही अचानक विमान में झटके लगने शुरू हो गए।
Read More: बारिश व तेज हवाओ ने गिराए पेड़, 2 फ्लाइट्स डायवर्ट और 1 रद्द
विमान के पायलट द्वारा विमान की कंट्रोल करने की कोशिश कर उसे 2-3 बार लैंड कराने के भी कोशिश की गई। लेकिन पायलट विमान को चण्डीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड नहीं करवा पाया। जिस कारण उसे विमान को दोबारा दिल्ली ले जाना पड़ा। जहां यात्रियों को सुरक्षित रखते हुए, शाम के करीब 3:10 बजे विमान की सफल लैंडिंग करवाई गई। विमान कंपनी के क्रू मेंबर्स ने घटना की वजह मौसम खराब होना बताया।
डर के मारे चिल्लाने लगे यात्री,कहा मौत को करीब से देखा
फ्लाइट में सवार यात्री विष्णु ईशान शर्मा ने बताया कि झटके बेहद जोरदार थे। डर के माहौल में हमारी फ्लाइट 35 मिनट तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर काटती रही। पायलट ने लैंडिंग की कोशिश भी की लेकिन लैंडिंग नहीं हो सकी। इसके बाद पायलट फ्लाइट को दिल्ली ले गया जहां लैंडिंग करवाई गई।
पूरे घटनाक्रम के बाद कुछ यात्री इतने डर गए थे कि उन्होंने दोबारा फ्लाइट में बैठने से इन्कार कर दिया और दिल्ली एयरपोर्ट से टैक्सी से चंडीगढ़ का सफर तय किया।